कर्नाटक: कांग्रेस से रूठे रोशन बेग का ऐलान, जल्द थामेंगे BJP का दामन

कर्नाटक: कांग्रेस से रूठे रोशन बेग का ऐलान, जल्द थामेंगे BJP का दामन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-08 18:02 GMT
कर्नाटक: कांग्रेस से रूठे रोशन बेग का ऐलान, जल्द थामेंगे BJP का दामन
हाईलाइट
  • कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं रोशन बेग
  • दिन ब दिन बढ़ते जा रहा सियासी संकट
  • बीजेपी ज्वाइन करने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक का सियासी संकट दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है, राज्य की गठबंधन सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता रोशन बेग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ जिस तरह का बर्ताव किया, उससे उन्हें निराशा हाथ लगी है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन करने का निर्णय लिया है।

बेग ने कहा कि मैंने सच बोला था, लेकिन मेरी बात को दबाकर मेरे ऊपर ही कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई पूरी तरह से फेल हो गई है। कोई भी जवाबदेही लेने वाला नहीं है। बेग ने कहा कि वो मुंबई या गोवा, कहीं भी नहीं जाने वाले हैं, वो बेंगलुरू में हैं और अपनी पोस्ट से इस्तीफा देने वाले हैं, उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं के संपर्क में होने की बात भी कही। बेग ने कहा बीजेपी में जाने के सावल पर कहा कि भाजपा ज्वाइन करने में क्या बुराई है, वो ईमान बदलने नहीं जा रहे हैं, बीजेपी भी एक राजनैतिक पार्टी है।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News