24 घंटे में मिले 31 हजार नए पॉजिटिव, 40 हजार रिकवर हुए, 219 लोगों की मौत

भारत में कोरोनावायरस 24 घंटे में मिले 31 हजार नए पॉजिटिव, 40 हजार रिकवर हुए, 219 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-13 07:09 GMT
24 घंटे में मिले 31 हजार नए पॉजिटिव, 40 हजार रिकवर हुए, 219 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 40 हजार कोरोना मरीज रिकवर हुए
  • 24 घंटे में मिले 31 हजार नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। भारत में बीते 24 घंटे में 31 हजार 387 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 40 हजार 594 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 219 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 72.70 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.90 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.13% हैं।दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.26% है और रिकवरी रेट 97.54% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,08,247 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 54,30,14,076 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 32 लाख 63 हजार 557 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 24 लाख 36 हजार 731 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 42 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत हर दिन एक नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। रविवार तक देश भर में कुल वैक्सीनेशन कवरेज 74 करोड़ के पार निकल गया। अब देश में 6 ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां 100% पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इनमें गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

 

Tags:    

Similar News