राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को किया याद, कहा- इनके कारण लोकतंत्र जिंदा है

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को किया याद, कहा- इनके कारण लोकतंत्र जिंदा है

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-27 07:20 GMT
राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को किया याद, कहा- इनके कारण लोकतंत्र जिंदा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजिल दी। राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि, इनकी वजह से ही लोकतंत्र 70 सालों से जिंदा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजिल भी दी।

ट्वीट कर राहुल ने पंडित  नेहरू को किया याद
पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, भारत जैसे अनेक युवा लोकतांत्रिक देश हैं, जो जल्द ही तानाशाही में बदल गए। जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आइए हम उनके मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थानों के निर्माण में योगदान को याद करें, जिन्होंने 70 वर्षों से भारत में लोकतंत्र को जीवित रखने में मदद की।

बता दें कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। 1947 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से 1964 में अपने निधन तक नेहरू ने कई संस्थाओं की शुरुआत की। इन संस्थाओं को वे आधुनिक भारत का मंदिर कहते थे।1950 में नेहरु ने चुनाव आयोग का गठन किया। इसके बाद 1950 में ही उन्होंने योजना आयोग की स्थापना की।

देश में विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए 1950 में IIT, 1961 में IIM और 1956 में एम्स की शुरुआत की गई। रक्षा क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए 1954 में उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी और 1958 में डीआरडीओ की स्थापना की। परमाणु शक्ति के लिए एटॉमिक एनर्जी कमीशन ऑफ इंडिया का गठन भी पंडित नेहरु द्वारा किया गया था।

 

Tags:    

Similar News