इकोनॉमी पर पिता- पुत्र आमने सामने, यशवंत को शत्रुघ्न और विपक्ष का साथ

इकोनॉमी पर पिता- पुत्र आमने सामने, यशवंत को शत्रुघ्न और विपक्ष का साथ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-28 03:35 GMT
इकोनॉमी पर पिता- पुत्र आमने सामने, यशवंत को शत्रुघ्न और विपक्ष का साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के कद्दावर नेता और अटल सरकार के वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजी पेपर को दिए इंटरव्यू के माध्यम से मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरूण जेटली को चरमराती अर्थव्यस्था का दोषी बताया। जिस कारण सरकार की किरकिरी होना लाजमी था। लेकिन अब यशवंत सिन्हा की बात को गलत करार देते हुए उनके बेटा जयंत सिन्हा मोदी सरकार के पक्ष में उतर कर आए हैं। सिन्हा ने कहा कि हम एक नई और अच्छी मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे हैं, जो कि लंबे समय में न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होगी।

लंबे समय में दिखेगा फायदा

जयंत सिन्हा ने कहा है कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाता है। उस पर बहुत विचार किया जाता है। आप केवल एक या दो क्वार्टर के डाटा को देखने के बजाए इस बात पर ध्यान दें कि सरकार अभी संरचनात्मक सुधार कर रही है, जो कि आने वाले समय में फायदेमंद साबित होंगे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे गए लेख में जयंत सिन्हा ने कहा है कि हाल ही के दिनों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कई तरह के आर्टिकल लिखे गए हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार जो बदलाव कर रही है वह न्यू इंडिया की जरूरत हैं। जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है वह ज्यादा ट्रांसपेरेंट होगी जिसमें लाखों लोगों को जॉब मिलेगी, किसानों को फायदा होगा। 

जयंत सिन्हा ने लिखा कि जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा एक गेमचेंजिंग कोशिश हैं। जिसका असर लंबे समय में दिखेगा। हर मंत्रालय नई तरह की पॉलिसी बना रहा है अब कोयला की नीलामी भी सही तरीके से हो रही है। इस सरकार के कार्यकाल में एफडीआई के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी पर वार

अर्थव्यवस्था पर बीजेपी के मंत्री यशवंत सिन्हा ने सवाल उठाए तो सरकार की ओर से जवाब देने के लिए उनके ही पुत्र जयंत सिन्हा आ गए। लेकिन सरकार पर एक ओर वार हुआ है। बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत के समर्थन में कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि यशवंत सिन्हा सफल वित्तमंत्री रहे हैं उनके सुझावों को ऐसे ही नहीं ठुकरा देना चाहिए।

 

 

 

राहुल ने भी कसा तंज

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक, इतने झूठ बोले की विकास पागल हो गया। उन्होंने बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, "यशवंत जी कहते हैं कि बीजेपी में सब डरते हैं, इसलिए कोई बोलना नहीं चाहता है। अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।
साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "लेडीज़ एंड जेंटलमैन, ये आपके कॉपायलेट और वित्तमंत्री बोल रहे हैं। कृप्या अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए और मजबूती से सीट ले लीजिए। क्योंकि हमारे प्लेन के पंख गिर चुके हैं।"

 

 

पीयूष ने किया सरकार का सपोर्ट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम और सरकार की तरफ से सफाई पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तीन वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। 
 

यशवंत ने किया है सरकार पर वार

आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा। जिसमें उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया। यशवंत सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी करीबी से देखा है। ऐसा लगता है कि उनके वित्तमंत्री इस तरह का काम कर रहे हैं कि वह सभी भारतीयों को गरीबी काफी पास से दिखाएं।

Similar News