जेट एयरवेज की कैंसिल हुई फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

जेट एयरवेज की कैंसिल हुई फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-17 09:18 GMT
जेट एयरवेज की कैंसिल हुई फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। इसका असर ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार रात गुवाहाटी में यात्रियों का गुस्सा जेट एयरवेज पर जमकर फूटा। दरअसल यात्रियों को पहले कहा गया कि कोहरे की वजह से फ्लाइट 02.30 घंटे की देरी से आएगी। लेकिन बाद में रात करीब 10.30 बजे उन्हें फ्लाइट कैंसिल करने की सूचना दी गई। इस फ्लाइट से करीब 100 यात्रियों को सफर करना था।

यात्रियों का गुस्सा इस बात पर फूटा कि पहले तो उन्हें घंटों इंतजार करवाया गया और बाद में फ्लाइट कैंसिल की सूचना दे दी गई। न तो खाने का इंतजाम किया गया और न ही कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था। हालांकि बाद में यात्रियों का गुस्सा देखकर एयरलाइंस ने यात्रियों को पानी को बोटल और सैंडविच मुहैया करवाया। वहीं यात्रियों को बताया गया कि वह दूसरी फ्लाइट में सीट उपलब्धता के आधार पर कोलकाता तक जा सकते है।

इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट IE- 459 जिसे दिल्ली से विजयवाड़ा जाना था, वह 1.30 घंटे देरी से उड़ी। इस विमान में 100 यात्री सवार थे। जिन्हें पायलेट की लेट लतीफी के चलते घंटों इंतजार करना पड़ा। सिविल एविएशन मिनिस्टर पी अशोक गजपति राजू भी इस विमान में सवार थे। 

जब यात्रियों ने मंत्रीजी से शिकायत की तो उन्होंने तुरंत एयर इंडिया के सीएमडी प्रदीप खरोला से बातचीत की और विमान की देरी की वजह पूछी। मंत्रीजी को बताया गया कि फ्लाइट के कैप्टन के एयरपोर्ट पर न पहुंचने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर पा रहा है। इस मामले में एयर इंडिया के तीन कर्मचारियों को संस्पेड भी किया गया था।

गलत व्यवहार की वजह से एयर लाइंस कंपनियां कई बार विवादों में आ चुकी है। इसी साल दो दिसंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान को उड़ान भरने में 7 घंटे लेट होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान का पायलट मौजूद नहीं था जिसके कारण ये देरी हुई थी।

 

Similar News