झारखंड: एक ही सीट से मैदान में उतरे पति-पत्नि, साथ में कर रहे चुनाव प्रचार

झारखंड: एक ही सीट से मैदान में उतरे पति-पत्नि, साथ में कर रहे चुनाव प्रचार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-15 06:26 GMT
झारखंड: एक ही सीट से मैदान में उतरे पति-पत्नि, साथ में कर रहे चुनाव प्रचार

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। सभी पार्टियां लगभग अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना-अपना प्रचार करने जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसबीच भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार और प्रियंका सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

दरअसल दोनों पति-पत्नि है। दोनों ने नामांकन भी साथ में भरा और चुनाव प्रचार भी साथ में कर रहे हैं। एक ही सीट से चुनाव लड़ने पर दंपति का कहना है कि कोई सियासी मतभेद नहीं, यह लोकतांत्रिक अधिकार है। चुनाव आयोग के दिए गए ऐफिडेविट के अनुसार मनीष और प्रियंका के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। 

दोनों के पास आठ लाख रुपए नकद और चार लाख रुपए के गहने की संपत्ति है। इसके अलावा दोनों के पास खेती के रूप में पैतृत संपत्ति है। दोनों दंपति ग्रेजुएट है। प्रियंका और मनीष ने आय का साधन को कृषि और निजी व्यवसाय बताया है। 

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारों की सूची
कांग्रेस ने झारखंड में नवंबर के अंत में होने वाले चुनावों में बड़े स्तर पर प्रचार का फैसला किया है।पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी, मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।स्टार प्रचारकों के दूसरे नामों में गुलाम नबी आजाद, आर.पी.एन. सिंह, जितिन प्रसाद व तारिक अनवर शामिल हैं। दूसरे प्रमुख प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है। कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव, हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा व राजद के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

Tags:    

Similar News