झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

IANS News
Update: 2019-11-14 17:00 GMT
झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

डिजिटल डेस्क, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा की इस सूची में पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता भी हैं जिनको पार्टी ने निरसा से टिकट दिया है। अपर्णा 2015 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। उनके पति और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता की 2005 में हत्या हो गई थी जिसके बाद वह सहानुभूति की लहर में विधानसभा चुनाव जीतकर बाद में मंत्री भी बनीं थीं।

भाजपा ने बीते रविवार को 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद दूसरी सूची में सिर्फ एक मात्र सीट लोहरदगा सीट का टिकट घोषित किया था। अब तीसरी सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस प्रकार भाजपा अब कुल 81 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।

उम्मीदवारों की बात करें तो पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से डॉ. जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गांडेय विधानसभा सीट से जय प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। भाजपा ने बोकारो से विरंची नारायण, अनुसूचित सीट चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, एसटी सीट सरायकेला से गणेश महाली, चाईबासा से ज्योति भरमार, मझगांव से भूषण पथ पिंगला, खरसावां सीट से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ मुंडा, मांडर विधानसभा से देव कुमार धान, सिसई से दिनेश ओरांव, कोलेबिरा से सुजान मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है।

 

Tags:    

Similar News