झारखंड : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी घायल

झारखंड : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी घायल

IANS News
Update: 2020-10-30 16:00 GMT
झारखंड : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी घायल
हाईलाइट
  • झारखंड : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट
  • चार पुलिसकर्मी घायल

रांची, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईडी ब्लास्ट में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, लोहरदगा जिले के सेरेंदाग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुए आईईडी विस्फोट में उनके तीन लोग घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों में से दो की पहचान जवान उपेंद्र सिंह और एसएपी जवान अरविंद पांडे के रूप में की गई है, जबकि तीसरे जवान की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के बाद, अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और सीआरपीएफ जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

एवाईवी/जेएनएस

Tags:    

Similar News