अब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की इस्तीफे की पेशकश, नहीं रहना चाहते प्रदेशाध्यक्ष

अब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की इस्तीफे की पेशकश, नहीं रहना चाहते प्रदेशाध्यक्ष

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-25 14:48 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मप्र के प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि कमलनाथ ने इस्तीफा देने की बात कही है।

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 तो एनडीए ने कुल 353 सीटों पर जीत दर्ज की है। कई राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस खाता ही नहीं खोल पाई तो कई राज्यों में बहुत कम सीट मिली हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस महज एक सीट पर सिमटकर रह गई है, जिस पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने चुनाव लड़ा था, इसके बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कमलनाथ को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद कांग्रेस ने काफी मेहनत की थी। इसका फल भी उसे मिला था और पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का करीब-करीब सूपड़ा ही साफ हो गया है।

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News