महागठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, लगाए थे भारत के टुकड़े होने के नारे

महागठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, लगाए थे भारत के टुकड़े होने के नारे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-02 06:30 GMT
महागठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, लगाए थे भारत के टुकड़े होने के नारे
हाईलाइट
  • कन्हैया कुमार साल 2016 में जेएनयू में हुई घटनाओं के बाद चर्चा में आए
  • बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं
  • महागठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार

डिजिटल डेस्क, पटना। जवाहारलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनययू ) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, कन्हैया कुमार को महागठबंधन अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतार सकता है। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, एनसीपी, हम, एलजेडी के साथ लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं। 

लालू की हरी झंडी
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव, कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारने के लिए राजी हैं। लालू और तेजस्वी बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। कन्हैया कुमार साल 2016 में जेएनयू में हुई घटनाओं के बाद चर्चा में आए थे। 

भाजपा के कब्जे में है सीट
बेगूसराय सीट फिलहाल भाजपा के कब्जे में है, यहां से भोला सिंह सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक लालू खुद कन्हैया कुमार को इस सीट से चुनाव लड़ाने के लिए उत्सुक हैं। जिसके चलते लालू यहां से आरजेडी का प्रत्याशी नहीं उतारेंगे, पिछले चुनाव में आरजेडी यहां दूसरे नंबर पर रही थी।


 

 

Similar News