कर्नाटक: येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक: येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-20 07:54 GMT
कर्नाटक: येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हाईलाइट
  • राज्यपाल वजू भाई वाला ने राजभवन में 17 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में मंगलवार को येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार हुआ। 17 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। येदियुरप्पा कैबिनेट में लिंगायत समुदाय से 7, ओबीसी से दो, ब्राह्मण समाज से एक, वोक्कालिगा समुदाय से तीन और एससी-एसटी समुदाय से चार लोगों को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में 17 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में गोविंद कारजोल, डॉ. अश्वथ नारायण, लक्ष्मण सवादी, केएस ईश्वरप्पा, आर. अशोका, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु, एस सुरेश कुमार, वी सोमन्ना, सी.टी. रवि, बसवराज बोम्माई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे.सी. मधुस्वामी, चंद्रकांतागौड़ा, एच. नागेश, प्रभु चौहान, जोले शशिकला का ने मंत्री पद की शपथ ली।

बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। जिसमें 17 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस बार सूबे में सरकार बनाने में जेडीएस और कांग्रेस के बागी विधायकों ने बीजेपी की मदद की। 

17 में से 16 विधायक भाजपा के हैं और एक, एच. नागेश, मुल्बगल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा के 16 सांसदों में से, पूजारी राज्य विधान परिषद में पार्टी के नेता हैं। सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों में से चार - नारायण, स्वामी, चौहान और जॉली पहली बार मंत्री बने हैं। इससे पहले, पार्टी के अधिकारी जी मधुसूदन ने आईएएनएस को बताया, हमारी पार्टी हाईकमान ने 17 विधायकों की सूची को कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दी।

Tags:    

Similar News