कश्मीर : आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत

कश्मीर : आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत

IANS News
Update: 2020-08-10 06:00 GMT
कश्मीर : आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत

श्रीनगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में आतंकवादी हमले में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकता की सोमवार को मौत हो गई।

बडगाम जिले के ओमपोरा के रहने वाले अब्दुल हमीद नजर को आतंकवादियों ने रविवार की सुबह उनके घर के पास गोली मार दी थी। वह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे।

गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नजर को अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News