किसानों का भारत बंद: बिहार में राजद ने जलाए टायर, महाराष्ट्र में रोकी रेल तो पश्चिम बंगाल में फूंके पुतले

किसानों का भारत बंद: बिहार में राजद ने जलाए टायर, महाराष्ट्र में रोकी रेल तो पश्चिम बंगाल में फूंके पुतले

Manmohan Prajapati
Update: 2020-12-08 04:09 GMT
किसानों का भारत बंद: बिहार में राजद ने जलाए टायर, महाराष्ट्र में रोकी रेल तो पश्चिम बंगाल में फूंके पुतले
हाईलाइट
  • कई राज्यों में दिखा भारत बंद का असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सरकार और किसानों की बातचीत में अब तक कोई परिणाम सामने नही आए है। जिसकी वजह से किसानों ने 8 दिसंबर यानि आज अपनी मांगों को लेकर भारत बंद का एलान किया है।हालांकि किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद का आह्वान किया था बावजूद इसके देश में कही रेल रोकी गई तो कही सड़कों पर चक्का जाम किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वामपंथी दल ने जलाए पुतले।

असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में।

कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए।

बिहार में केंद्र सरकार के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के गंज चौक पर टायर जलाया। 

सिंघू बॉर्डर में भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मी।

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त।

पश्चिम बंगाल में रेलवे ट्रैक पर विरोध के दौरान रोकी ट्रेन।

महाराष्ट्र में रोकी गई रेल।

ओडिशा में वाम राजनीतिक दल, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन, भुवनेश्वर ने रेलवे स्टेशन पर रोका ट्रेनों को।

आंदोलन की शुरुआत के पहले बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में ठहरे किसान आज सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। 

Tags:    

Similar News