कुमारस्वामी ने निभाया वादा, किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ

कुमारस्वामी ने निभाया वादा, किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-05 07:02 GMT
हाईलाइट
  • मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी का ऐलान किया।
  • इस फैसले से सरकार के खजाने पर 34 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
  • कर्नाटक की JDS-कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।

डिजिटल डेस्क, बैंगलुरू। कर्नाटक की JDS-कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाते हुए किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी का ऐलान किया। विधानसभा में बजट पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि पहले चरण में 31 दिसंबर 2017 तक के कृषि लोन माफ किए जाएंगे। इस फैसले से सरकार के खजाने पर 34 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

 

जिन किसानों ने समयसीमा के अंदर कर्ज चुका दिए हैं, उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर चुकाई गई राशि या 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। कुमारस्वामी ने कहा कि किसानों को नया कर्ज लेने में मदद करने के लिए सरकार डिफॉल्टिंग अकाउंट्स से एरियर खत्म कर देगी, ताकि क्लियरेंस सर्टिफिकेट आसानी से मिल सके।

 

 

 

किसानों को राहत, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाया

 

कुमारस्वामी सरकार ने जहां किसानों को राहत दी है, वहीं पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है। पेट्रोल पर टैक्स 30 से बढ़ाकर 32 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं डीजल पर टैक्स 19 से बढ़ाकर 21 फीसदी कर दिया गया है। जिसके बाद पेट्रोल के दाम 1.14 रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएंगे, वहीं डीजल के दाम में 1.12 रुपए प्रति लीटर का इजाफा होगा।

 

 

कल राहुल गांधी ने जताया था कर्जमाफी के फैसले का भरोसा

 

 

शुरू की जाएंगी 247 इंदिरा कैंटीन

 

बजट पेश करते हुए कुमारस्वामी ने ऐलान किया कि सभी जिला मुख्यालयों और तालुकाओं में कुल 247 इंदिरा कैंटीन शुरू की जाएंगी। इसके लिए 211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

 

Similar News