मप्र में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में

मप्र में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में

IANS News
Update: 2020-10-19 09:21 GMT
मप्र में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में
हाईलाइट
  • मप्र में नेता पुत्र भी उतरे चुनाव प्रचार में

भोपाल 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में कई नेता पुत्र प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इस उपचुनाव को नेता पुत्रों के लिए राजनीति के क्रैश कोर्स के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव में जीत के लिए दोनों प्रमुख दल-भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जोर लगाए हुए हैं। वहीं तमाम बड़े नेताओं ने अपने पुत्रों को भी उपचुनाव के प्रचार में सक्रिय कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान जनसभाएं कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिकेय अपने पिता शिवराज सिंह चैहान के चुनाव तक सीमित थे, मगर इस बार वे उपचुनाव में अन्य उम्मीदवारों के प्रचार के लिए भी निकले हैं।

इसी तरह राज्य के खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बेटे अक्षय भंसाली, मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुत्र शुक्रण मिश्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र प्रबल और देवेंद्र सिंह तोमर और कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के पुत्र अमित सिंह भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

एसएनपी/आरएचए

Tags:    

Similar News