Maharashtra: मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए परमबीर सिंह

Maharashtra: मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए परमबीर सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-29 09:22 GMT
हाईलाइट
  • परमबीर सिंह 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं
  • संजय बर्वे की जगह लेंगे महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ परमबीर सिंह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को शनिवार को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। परमबीर सिंह, संजय बर्वे की जगह पदभार संभालेंगे, बर्वे का दूसरा विस्तारित कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया।

1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, सिंह वर्तमान में मार्च 2019 से महाराष्ट्र के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक हैं। आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि 1990 बैच के एडिशनल डीजीपी (एसीबी) बिपिन के सिंह को अगले आदेश तक डीजीपी (एसीबी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Delhi violence: रविशंकर का पलटवार, कहा- लोगों को उकसा रही कांग्रेस, हमें राजधर्म न सिखाएं सोनिया

शुक्रवार देर रात, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घोषणा की कि बर्वे को 156 साल पुराने मुंबई पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुख के रूप में तीसरा विस्तार नहीं मिलेगा। परमबीर सिंह दबंग अफसर माने जाते हैं। इससे पहले वह ATS में भी रह चुके हैं। ATS में रहते हुए उन्होंने 26/11 आतंकी हमले के दौरान ओबेरॉय होटल में घुसे आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। सिंह मालेगांव बम धमाकों की जांच को भी अंजाम दे चुके हैं।

UP: प्रयागराज में बोले PM मोदी- समाज के हर व्यक्ति के लिए काम कर रही सरकार

Tags:    

Similar News