महाराष्ट्र: भाजपा नेता रविन्द्र खरात समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

महाराष्ट्र: भाजपा नेता रविन्द्र खरात समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-07 02:03 GMT
महाराष्ट्र: भाजपा नेता रविन्द्र खरात समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भुसावल। चुनावी दौरे के बीच महाराष्ट्र के भुसावल में कल (रविवार) भाजपा नेता रविंद्र खरात समेत परिवार के पांच लोगों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमला रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर के बाहर हुआ। इस घटना के बाद पूरा भुसावल शहर हिल गया है। पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

जलगांव एसपी पंजाबराव उगाले ने बताया कि रविंद्र खरात उनके भाई सुनील खरात, दो बेटे रोहित, प्रेम सागर और एक अन्य पर हमला हुआ था। इसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार, रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी अज्ञात तीन आरोपियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए, वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने बंदूक के साथ चाकूओं का इस्तेमाल भी किया। वारदात के सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा लग रहा है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इस घटना में मृतक रविंद्र की पत्नी भी घायल हो चुकी हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के समय हाथापाई भी हुई थी, उसमें ये दो आरोपी भी जख्मी हुए थे। पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है। 


 

Tags:    

Similar News