दिल्ली इलेक्शन 2020: पुराने ट्वीट पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी, लोगों ने कहा- करवा ली बेइज्जती

दिल्ली इलेक्शन 2020: पुराने ट्वीट पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी, लोगों ने कहा- करवा ली बेइज्जती

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-11 11:09 GMT
दिल्ली इलेक्शन 2020: पुराने ट्वीट पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी, लोगों ने कहा- करवा ली बेइज्जती
हाईलाइट
  • ट्विटर पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी
  • दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार
  • लोगों ने कहा 'करवाली बेइज्जती'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी की जीत तय मानी जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुए मतदान के बाद ट्वीट कर कहा था कि सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरा ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा।" भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी। कृयया ईवीम को दोष देने का बहाना न ढूंढे।

 

ट्विटर पर ट्रोलर उनका मजाक बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब वो अंडरग्राउंड होंगे। उनके इस ट्वीट का प्रिंटशॉट वायरल हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि लो संभाल कर रखा था अब क्या? गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने मंगलवार सुबह भी मतगणना शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के जीत का दावा किया था। उनका कहना था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

 

 

मनोज तिवारी के अलावा प्रवेश साहिब सिंह ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया था और सीटों की संख्या में बताई थी। प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट किया था कि 11 तारीख को चुनाव के परिणाम, भाजपा- 50, आप- 16, कांग्रेस- 4, धन्यवाद दिल्ली। बता दें कि प्रवेश वर्मा लगातार चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दे रहे थे और इस कारण चुनाव आयोग ने उनपर बैन लगाया था।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बीजेपी नेता
भाजपा नेताओं के इन्हीं ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग मनोज तिवारी के उस ट्वीट को दोबारा रिट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि करवा ली बेइज्जती।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News