बिहार में लुढ़का पारा, मौसम साफ

बिहार में लुढ़का पारा, मौसम साफ

IANS News
Update: 2020-01-07 06:30 GMT
बिहार में लुढ़का पारा, मौसम साफ
हाईलाइट
  • बिहार में लुढ़का पारा
  • मौसम साफ

पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा हालांकि दिन चढ़ने के बाद हल्की धूप निकली और मौसम साफ है, परंतु उसमें तपिश कम देखी गई। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि आठ जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में, जबकि नौ को अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बादल छटेंगे और आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान गिरेगा, जो 14 जनवरी तक बना रहेगा। इस बीच, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रात होते ही कोहरा छा जाएगा जो देर सुबह तक बना रहेगा। दिन चढ़ते धूप निकलेगी।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News