अकबर ने कहा- रेप नहीं किया, सहमति से बने थे संबंध, पत्नी भी उतरी समर्थन में

अकबर ने कहा- रेप नहीं किया, सहमति से बने थे संबंध, पत्नी भी उतरी समर्थन में

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-02 12:37 GMT
हाईलाइट
  • आरोपों के बाद अब अकबर की सफाई भी सामने आ गई है। एमजे अकबर ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया हैं।
  • एमजे अकबर की पत्नी भी उनके समर्थन में आ गई है।
  • नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर रेप के आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ,एमजे अकबर पर रेप के आरोप लगाए हैं। उनके इस आरोप के बाद अब अकबर की सफाई भी सामने आ गई है। एमजे अकबर ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया हैं। अकबर ने दावा किया कि पल्लवी गोगोई की सहमति से संबंध बनाए गए थे जो कई महीनों तक चले। एमजे अकबर की पत्नी भी उनके समर्थन में आ गई है। बता दें कि एमजे अकबर पर इससे पहले 20 महिलाएं यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है।

एमजे अकबर ने कहा, 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन पोस्ट ने लगभग 23 साल पहले हुई घटनाओं के बारे में प्रश्नों की एक श्रृंखला मेरे वकीलों को भेजी थी। प्रश्नों के जरिए जो उनपर आरोप लगाए गए हैं, वो आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा, इसके बाद 2 नवंबर, 2018 को वाशिंगटन पोस्ट ने पल्लवी गोगोई का एक आर्टिकल प्रकाशित किया। इस रिपोर्ट में उनपर रेप के आरोप लगाए गए थे। अकबर ने कहा, रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद ये जरूरी हो गया था कि वह इससे जुड़े कुछ तथ्यों को प्रकाश में लाए। उन्होंने कहा, 1994 के आसपास वह पल्लवी गोगोई के साथ रिलेशनशिप में आए थे। इस रिलेशनशिप में दोनों की सहमति थी जो कुछ महीनो तक चली। अकबर ने कहा कि इस संबंध के चलते उनके पारिवारिक जीवन में तनाव आने लगा। इसके बाद सहमति से चल रहा यह संबंध खत्म हो गया। हालांकि अकबर ने स्वीकार किया कि संबंध बेस्ट नोट पर खत्म नहीं हुए।

अकबर की पत्नी मल्लिका ने कहा, "मुझे नहीं पता कि पल्लवी के झूठ बोलने के पीछे की वजह क्या है। #MeToo के तहत एमजे अकबर पर आरोप सामने आने के बाद वह खामोश थीं लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिख पल्लवी गोगोई की तरफ से रेप के आरोप लगाने के बाद मुझे बोलना पड़ रहा है।" मल्लिका ने कहा, लगभग 20 साल पहले पल्लवी गोगोई ने हमारे परिवार में दुख और कलह की स्थिति पैदा कर दी थी। पल्लवी को मैंने अपने पति के साथ फोन पर हुई बातचीत से जाना। पल्लवी ने अपनी अकड़ में मेरे पूरे परिवार को दुख और पीड़ा में डाल दिया।

मल्लिका ने एशियन एज की एक पार्टी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "इस पार्टी में काफी सारे यंग जर्नलिस्ट थे, अकबर पल्लवी के काफी करीब डांस कर रहे थे जिससे उन्हें तकलीफ हुई। उस वक्त उन्होंने उनके पति को रोका और समझाया, तब जाकर उन्होंने अपने परिवार पर फोकस करना शुरू किया।" मल्लिका ने कहा कि तुशिता पटेल और पल्लवी गोगोई अक्सर उनके घर आती थीं, हमारे साथ खुशी से खाती-पीती थीं। उन्होंने कहा कि कभी पल्लवी को देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह सेक्शुअल असॉल्ट से पीड़ित हैं।

बता दें कि वॉशिंगटन पोस्ट में जो आर्टिकल पब्लिश किया गया है, उसमें पलल्वी ने कहा है कि जयपुर के एक होटल में वह अकबर के साथ एक खबर पर चर्चा कर रही थी। इस होटल के कमरे में ही अकबर ने उनके साथ रेप किया। पल्लवी लिखती हैं, "मैंने काफी बचने की कोशिश की लेकिन वो मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया।" पल्लवी ने कहा, इस मामले की शिकायत करने में उन्हें जिल्लत महसूस हो रही थी इसीलिए उन्होंने शिकायत न करना ही सही समझा।  

Similar News