बीजेपी विधायक के विवादित बोल, नेहरू पंडित नहीं, गाय और सुअर का मांस खाते थे

बीजेपी विधायक के विवादित बोल, नेहरू पंडित नहीं, गाय और सुअर का मांस खाते थे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-11 09:31 GMT
बीजेपी विधायक के विवादित बोल, नेहरू पंडित नहीं, गाय और सुअर का मांस खाते थे
हाईलाइट
  • अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं भाजपा विधायक ज्ञानदेव।
  • एक बयान में जेएनयू को सेक्स रैकेट काअड्डा बताया था।
  • ज्ञानदेव का बयान कहा नेहरू नही थे पंडित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बार भाजपा विधायक भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि पंडित नेहरू ब्राह्मण नहीं थे क्योंकि वो सुअर और गाय का मांस खाते थे। भाजपा विधायक ज्ञानदेव अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे रहते हैं। इससे पहले ज्ञानदेव आहूजा गोतस्करी को लेकर भी ज़हर उगल चुके हैं। ज्ञानदेव आहूजा राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

जो गोतस्करी करेगा, वो मरेगा
भाजपा विधायक ज्ञानदेव अक्सर ही ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में हो रही गोतस्करी की घटनाओं पर भी ज्ञानदेव सिंह जहर उगल चुके हैं। साल 2017 में गोतस्करी के शक में हरियाणा के 55 वर्षीय पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में ज्ञानदेव ने घटना का बचाव करते हुए कहा था कि जो गोतस्करी करेगा, वो मरेगा।
 
जेएनयू को सेक्स रैकेट काअड्डा बताया 

विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाला यह भाजपा विधायक जेएनयू को सेक्स रैकेट का अड्डा बता चुका है। वहीं देश में हो रही रेप की घटनाओं के लिए ज्ञानदेव आहूजा के अनुसार गांधी परिवार जिम्मेदार है।


 

Similar News