नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ: विपक्ष ने नाकाम बताकर किया मोदी सरकार पर हमला

नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ: विपक्ष ने नाकाम बताकर किया मोदी सरकार पर हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-08 05:06 GMT
नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ: विपक्ष ने नाकाम बताकर किया मोदी सरकार पर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोटबंदी की घोषणा को आज (शुक्रवार) तीन साल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे इसका ऐलान किया था। जिसके बाद उसी रात 12 बजे से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते वक्त इसे काला धन, आतंकी फंडिंग, भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर रोक लगाने के लिए जरूरी बताया था। इसके तीसरे वर्षगांठ पर राजनेताओं सहित ट्विटर पर लोग मोदी सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं। ट्वीटर पर सुबह से ही DeMonestisationDisaster, 3yrsofDeMoDisaster, जैसे कीवर्ड काफी ट्रेंडिग कर रहे हैं। 

देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद-राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, नोटबंदी के आतंकी हमले के बाद यह तीन साल है जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। कई लोगों की जान ले ली, लाखों छोटे व्यवसायों को मिटा दिया और लाखों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया। 

 

तुगलकी कदम का जिम्मेदार कौन?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि, नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीमहकीमों द्वारा किए गए नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तियां इलाज के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए। नोटबंदी एक आपदा थी जिसने हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी। इस तुगलकी कदम का जिम्मेदार अब कौन लेगा। 

 

लाखों लोगों के जीवन बर्बाद - बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ है। घोषणा के कुछ ही मिनटों के बाद मैंने कहा था कि यह अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों के जीवन को बर्बाद कर देगा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, जनता और सभी विशेषज्ञ अब सहमत है। आरबीआई के आंकड़ों से भी पता चला है। नोटबंदी के बाद आर्थिक तबाही शुरू हो गई। सभी लोग इसे प्रभावित हुए। 

 

ट्विवर पर लोग मोदी सरकार के नोटबंदी फैसला को डिजास्टर बता रहे हैं। नीचें देखे ट्वीट्स :
 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News