BUDGET: जानिए... कैसे मिलेगी मजदूरों को हर महीने 3 हजार की पेंशन

BUDGET: जानिए... कैसे मिलेगी मजदूरों को हर महीने 3 हजार की पेंशन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-01 07:45 GMT
BUDGET: जानिए... कैसे मिलेगी मजदूरों को हर महीने 3 हजार की पेंशन
हाईलाइट
  • मजदूरों को 3 हजार रुपए मिलेगी पेंशन
  • श्रमिक की मौत पर 2.5 लाख की जगह मिलेंगे 6 लाख
  • हर महीने जमा करने होंगे 100 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार (1 फरवरी 2019) को अपना अंतरिम बजट पेश किया। अंतरिम वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने संसद में बजट पेश करते हुए योजनाओं की झड़ी लगा दी। बजट में टैक्स से लेकर किसानों और महिलाओं से लेकर मजदूरों तक सभी का खयाल रखा गया है।

मजदूरों के लिए सरकार श्रमयोगी मानधन नामक योजना लेकर आई है, जिसका लाभ 15 हजार रुपए महीना तक कमाने वाले मजदूरों को मिलेगा, इसका फायदा देश के 10 करोड़ लोगों को मिलेगा। इसमें हर महीने 100 रुपए जमा करने पर 60 साल की उम्र के बाद 100 रुपए रोज यानी 3 हजार रुपए महीना पेंशन दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : बजट: अब 5 लाख की आय तक नहीं लगेगा टैक्स, आम आदमी को सबसे बड़ी राहत
                 Budget 2019 : शेयर बाजार में उछाल, ऑटो कंपनियों के शेयर चढ़े

इसके अलावा 21 हजार रुपए प्रतिमाह कमाने वालों को भी मोदी सरकार ने 7 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान किया है। पहले किसी श्रमिक की मौत होने पर उसे 2.5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता था, इस राशि को बढ़ाकर अब 6 लाख रुपए कर दिया गया है।

 

 

Tags:    

Similar News