बिहार में जंगलराज : लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार

बिहार में जंगलराज : लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-21 14:31 GMT
बिहार में जंगलराज : लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, गया। बिहार में जंगलराज है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। लड़कियों के साथ ज्यादती और छेड़छाड़ की घटनाएं भी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। किडनैपिंग और हत्या तो लगता है आम बात हो गई है। ऐसा ही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसने पूरे बिहार को शर्मिंदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले में एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्य पुलिस हरकत में आई। बता दें कि गया जिले में पिछले दो दिनों में दो लड़कियों के साथ बदसलूकी की गई। इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। शर्मसार कर देने वाले इन वीडियोज के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

 

 

मामला सामने आते ही जब बिहार पुलिस के एडीजी एसके सिंघल से बात की गई तो उन्होंने इन दोनों ही मामलों में सफाई भी दी। उन्होंने बताया कि एक मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

 

 

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार ने घटना पर संज्ञान लिया है। अभी तक दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले का स्पीडी ट्रायल होगा। सुशील कुमार मोदी ने लोगों से ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार की मदद करने की अपील भी की है।

गौरतलब है कि सोमवार 21 मई को ही अपराधियों ने अरवल के बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात आलोक चंद्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यही पूरी वारदात जहानाबाद अरवल मार्ग पर निहालपुर छिलका के पास हुई।

Similar News