मध्य प्रदेश के PWD मंत्री ने दिग्विजय सिंह को दी भद्दी गाली, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के PWD मंत्री ने दिग्विजय सिंह को दी भद्दी गाली, वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-12 19:14 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के बीच मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में वह अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है तो वहीं बीजेपी को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

इस वीडियो में सज्जन सिंह वर्मा अपनी गाड़ी के पास खड़े हुए हैं और समर्थकों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने समर्थकों के सामने दिग्विजय सिंह का नाम लेकर उन्हें मां की गाली दे रहे हैं। उनके समर्थक उनकी बात सुनकर हंस रहे हैं। सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं मुझे कमजोर नेता समझ लिया।  सज्जन सिंह वर्मा मध्य प्रदेश सरकार में PWD मंत्री हैं और 2019 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा चुनाव प्रभारी हैं। दिग्विजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा की पुरानी अदावत भी है।

इससे पहले जब लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर मंथन चल रहा था उस समय भी सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था।वर्मा ने कहा था कि मैं अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं पर आरोप लगाता हूं कि हमारी पार्टी ने इंदौर लोकसभा चुनाव को कभी सीरियसली नहीं लिया। एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता के नाते दिग्विजय सिंह को ऐसा नहीं करना था। ऐसा करने से संदेश गलत जाता है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं से लोकसभा टिकट को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कुछ नाम बताए। बाद में विनय बाकलीवाल से कहा- तुम चुनाव लड़ोगे? इतने में उनके मोबाइल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का कॉल आ गया। तब सिंह ने उनसे पूछा- इंदौर से विनय को चुनाव लड़वा दें? कमलनाथ बोले- जीतने वाला कैंडिडेट नहीं है। फिर दिग्विजय सिंह ने कहा स्पीकर ऑन है। तब नाथ ने कहा कि अच्छा कैंडिडेट रहेगा।   

Tags:    

Similar News