मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में किया परफॉर्म, कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ 

वापसी मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में किया परफॉर्म, कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ 

Manuj Bhardwaj
Update: 2021-12-20 13:31 GMT
मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में किया परफॉर्म, कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ 
हाईलाइट
  • कोलकाता में होगा अगला शो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ समय पहले देशभर में 12 शो रद्द होने के बाद, स्टैंड-अप कॉमेडी छोड़ने का ऐलान करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कांग्रेस की अखिल भारतीय व्यावसायिक कांग्रेस (AIPC) विंग के समर्थन के बाद रविवार को मुंबई के वाई बी चव्हाण ऑडीटोरियम में परफॉर्म किया। 

शो के बाद AIPC के अध्यक्ष मैथ्यू एंथनी ने बताया कि शो के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। मैथ्यू एंथनी ने स्थानीय डिप्टी कमिश्नर हरि बालाजी को धन्यवाद करते हुए कहा, "हम उन सभी पथ प्रदर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जो संविधान के मूल्यों, किसी व्यक्ति की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मनोरंजन का फैसला करने की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं।" कांग्रेस महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। इस दौरान कफ परेड पुलिस स्टेशन की टीम ने शो को सुरक्षा प्रदान की।

आपको बता दे, इससे पहले अक्टूबर में  बजरंग दल के सदस्यों द्वारा शो आयोजकों को धमकी देने के बाद, मुंबई में फारूकी के तीन शो रद्द कर दिए गए थे।  पुलिस ने उस समय पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन नहीं दिया था।

कोलकाता में होगा अगला शो 

हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले स्टैंड-कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कोलकाता में नए शो की घोषणा की है। मुनव्वर फारुकी ने शनिवार (18 दिसंबर, 2021) को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी की। ‘धंधो (Dhandho)’ नाम के इस 2 घंटे के शो के लिए टिकट भी बुक होने शुरू हो गए हैं। ये शो 16 जनवरी, 2021 को होगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘BookMyShow’ के अनुसार, टिकट के दाम 799 रुपए रखे गए हैं। 

Tags:    

Similar News