रामलीला मैदान के नाम बदलने पर घमासान, केजरीवाल बोले पीएम का नाम बदलकर अटल कर दो

रामलीला मैदान के नाम बदलने पर घमासान, केजरीवाल बोले पीएम का नाम बदलकर अटल कर दो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-25 10:18 GMT
रामलीला मैदान के नाम बदलने पर घमासान, केजरीवाल बोले पीएम का नाम बदलकर अटल कर दो
हाईलाइट
  • दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर स्व अटल जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव
  • केजरीवाल बोले पीएम का नाम बदल दो तब वोट मिलेंगे
  • भाजपा ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के बड़े जन आंदोलनों का साक्षी दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर स्व अटल बिहारी वाजपयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को लेकर पक्ष विपक्ष में घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को पीएम का नाम बदल देना चाहिए, तभी उन्हें वोट मिलेंगे।



अलका लंबा ने भी किया विरोध
आप विधायक अलका लांबा ने भाजपा के ऊपर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह डूबते को तिनके का सहारा होता है, ठीक उसी तरह BJP को अटल जी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होने भाजपा से पूछा की अटल बिहारी वाजपेयी क्या राम से बड़े हैं। उन्होंने लिखा, ""भक्त समझ नही पा रहे भगवान राम के नाम का विरोध करें या फिर अटल जी का ?


भाजपा ने दी सफाई 
विपक्ष के हमलों पर भाजपा ने सफाई देते हुए आप पर झूट फैलाने का आरोप लगाया है, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तहा कि ""कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके आराध्य हैं इसलिये रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता।


 

 

 


 

Similar News