पांचवी बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक, 20 मंत्रियों ने भी ली शपथ

पांचवी बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक, 20 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-29 06:11 GMT

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक ने पांचवी बार बुधवार को शपथ ली। राजधानी भुवनेश्वर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पटनायक के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली। समारोह से पहले ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने पटनायाक की सिफारिश पर 11 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्य मंत्रियों को नियुक्त किया। 

पटनायक से पहले पांच बार मुख्यमंत्री बनने का खिताब केवल पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु और सिक्किम के पवन चामलिंग के पास है। बता दें कि राजनीतिक विश्लेषकों ने ओडिशा में बीजेपी के उभरते हुए वर्चस्व और एंटी इंकम्बैंसी के कारण हंग असेंबली की संभावना जताई थी, लेकिन सबकी भविष्यवाणी को फेल करते हुए पटनायक ने 112 सीटों पर जीत दर्ज की, 2014 के मुकाबले पटनायक को महज 5 सीटें कम मिली हैं। 

समारोह में प्रसिद्ध लेखिका और सीएम नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता भी मौजूद रहीं, जिन 11 कैबिनेट मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली है, उनमें से दो को छोड़कर सभी पुराने चेहरे हैं। दो नए विधायकों में ततलागढ़ के विधायक टुकुनी साहू और झारसुगुडा के विधायक नबा किशोर दास शामिल हैं। नो राज्य मंत्रियों में भी अशोक पांडा को छोड़कर सभी पुराने हैं। 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News