गांधी जयंती पर लेह में रचा गया नया इतिहास, लहराया सबसे लंबा तिरंगा

खादी का नया इतिहास गांधी जयंती पर लेह में रचा गया नया इतिहास, लहराया सबसे लंबा तिरंगा

Juhi Verma
Update: 2021-10-02 09:01 GMT

डिजिटल डेस्क, लेह। राष्ट्रपिता की जयंती पर लेह की ऊंची ऊंची पहाड़ियों के बीच नया इतिहास रचा गया है। बापू की जयंती पर लेह में खादी से बना सबसे लंबा तिरंगा लगाया गया है। इस तिरंगे की खासियत ये है कि इस 1400 किलोग्राम वजनी झंडे को हाथ से बनाया गया है। झंडे की लंबाई  225 फीट लंबी और चौड़ाई 125 फीट है। लेह की जनस्कार पहाड़ी पर ये झंडा लगाया गया है। खादी से बने इस झंडे का अनावरण किया सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवण ने। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर भी उनके साथ इस मौके पर मौजूद रहे। एयरफोर्स डे यानि कि 8 अक्टूबर को ये झंडा लेह से हिंडन ले जाया जाएगा। 
सेनाप्रमुख ने बढ़ाया हौसला
इस झंडा का अनावरण करने पहुंचे सेना प्रमुख दो दिन तक लद्दाख के दौरे पर ही रहेंगे। वह खासतौर से पूर्वी लद्धाख का दौरा करेंगे। इस बीच सेना प्रमुख ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात सैनिकों की हौसलाफजाई भी की। सेना प्रमुख की यात्रा कई कारणों स अहम मानी जा रही है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में चीन की बढ़ती एक्टिविटीज की वजह से पहले तनाव हो ही चुका है। उसी मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी। ये सिलसिला अब भी जारी है। 

Tags:    

Similar News