भारत में पहुंच गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, इस राज्य में हुई 2 मरीजों की पुष्टि

हो जाइए सावधान भारत में पहुंच गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, इस राज्य में हुई 2 मरीजों की पुष्टि

Bhaskar Hindi
Update: 2021-12-02 11:21 GMT
भारत में पहुंच गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, इस राज्य में हुई 2 मरीजों की पुष्टि
हाईलाइट
  • 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन अब भारत में पहुंच चुका है। कर्नाटक में 2 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि, ये बहुत तेजी से दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है। अब तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले दर्ज कर लिए गए है। लेकिन, हमें इस बात से घबराना नहीं है बल्कि, जागरुक रहने की जरुरत है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जेएस लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, अब जोखिम वाले देशों से भारत में प्रवेश करने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। इस बीच अगर किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो, उसका इलाज किया जाएगा। अगर नेगेटिव आती है तो, भी उसे 7 दिन के होम क्वारंटाइन नियम का सख्ती से पालन करना होगा। 

बता दें कि, भारत में 66 और 46 साल के दो व्यक्तियों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है और ये दोनों ही शख्स दक्षिण अफ्रीका से आए है। 

Tags:    

Similar News