दिल्ली के हॉस्पिटल में नाइजीरियाई गुटों का हंगामा, खेला खूनी खेल

दिल्ली के हॉस्पिटल में नाइजीरियाई गुटों का हंगामा, खेला खूनी खेल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-30 10:22 GMT
दिल्ली के हॉस्पिटल में नाइजीरियाई गुटों का हंगामा, खेला खूनी खेल

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित एक नर्सिंग होम में नाइजीरियाई लोग आपस में भिड़ गए। नाइजीरियाई लोगों के दो गुटों के बीच इस कदर मारपीट हुई कि हॉस्पिटल के स्टाफ को छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। दोनों गुट एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। विदेशियों का उत्पात देख फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी वहां से भाग खड़े हुए।  पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के साकेत के जे ब्लॉक स्थित नीलू एंजल नर्सिंग होम में शनिवार सुबह 4 बजे खून से लथपथ तीन नाइजीरियाई लोग पहुंचे। इस दौरान उनके करीब एक दर्जन साथी अस्पताल के बाहर खड़े हुए थे। उसी वक्त एक ऑटो में एक नाइजीरियाई युवक आया। उसे देखते ही नाइजीरियाई अंदर घुस आए और अस्पताल के रिसेप्शन के नजदीक ही हमला कर दिया।

वहां मौजूद अन्य लोगों के मुताबिक करीब एक दर्जन नाइजीरियाई हाथों में धारदार हथियार थे। हॉस्पिटल के अंदर घुसते ही विरोधी गुट के नाइजीरियाई लोगों पर हमला बोल दिया। गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया। अस्पताल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। खूनखराबा देख स्टाफ ने ऊपर जाने के दरवाजे लॉक कर दिए। 

ग्राउंड फ्लोर के स्टाफ ने टॉयलेट में घुसकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के आते ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने अस्पताल से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। नर्सिंग होम का स्टाफ दहशत में है।
 

Similar News