राहत: सरकार ने होली से पहले दिया गिफ्ट, एलपीजी सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हुआ, पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे

राहत: सरकार ने होली से पहले दिया गिफ्ट, एलपीजी सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हुआ, पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-01 14:21 GMT
राहत: सरकार ने होली से पहले दिया गिफ्ट, एलपीजी सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हुआ, पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे
हाईलाइट
  • 12 फरवरी को सब्सिडी वाले सिलेंडर के बढ़ाए थे दाम
  • कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटाए
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में भी गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर भारत सरकार ने गैस उपभोक्ताओं को होली का गिफ्ट दिया है। आज (रविवार, 1 मार्च) से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दामों में भी कमी की गई है। 

मार्च महीने के आरंभ में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर पेट्रोलियम कंपनियों ने देश के आम उपभोक्ताओं को राहत दी है। देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का रसोई गैस यानी एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हो गया है। 

12 फरवरी को सब्सिडी वाले सिलेंडर के बढ़ाए थे दाम
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम घटकर क्रमश: 805.50 रुपए, 839.50 रुपए, 776.50 रुपए और 826 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। चारों महानगरों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में क्रमश: 53 रुपए, 56.50 रुपए, 53 रुपए और 55 रुपए की कटौती की गई है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद 12 फरवरी 2020 को बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद चारों महानगरों में एलपीजी सिलेंडर का दाम क्रमश: 858.50 रुपए, 896 रुपए, 829.50 रुपए और 881 रुपए हो गया था।

महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम

शहर पुरानी कीमत

नई कीमत

दिल्ली 858.50 रुपए 805.50 रुपए 
मुंबई 829.50 रुपए

776.50 रुपए 

कोलकाता 896 रुपए

839 रुपए

चेन्नई 881 रुपए 826 रुपए

(स्रोत: आईओसीएल वेबसाइट)

कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटाए
पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम में भी कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर क्रमश: 84.50 रुपए, 90.50 रुपए, 85 रुपए और 88 रुपए सस्ता हो गया है। चारों महानगरों में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम घटकर क्रमश: 1,381.50 रुपए, 1,450 रुपए, 1,331 रुपए और 1,501.50 रुपए हो गया है। होली के त्योहार से पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती किए जाने से आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में भी गिरावट
वहीं तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को ग्राहकों को राहत दी है। पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 18 पैसे, कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे, जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 21 पैसे, कोलकाता में 20 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर कम की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है।

महानगरों में ईंधन के दाम

शहर  पेट्रोल

डीजल

दिल्ली 71.71 रुपए 64.30 रुपए
मुंबई 77.40 रुपए

67.34 रुपए

कोलकाता 74.38 रुपए

66.63 रुपए

चेन्नई 74.51 रुपए 67.86 रुपए

 

 

 

Tags:    

Similar News