ओडिशा : लोकसभा रिजल्ट से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी पर गोलीबारी, गला भी रेता

ओडिशा : लोकसभा रिजल्ट से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी पर गोलीबारी, गला भी रेता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-22 19:25 GMT
ओडिशा : लोकसभा रिजल्ट से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी पर गोलीबारी, गला भी रेता

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के अस्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मनोज जेना को बुधवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, इसके बाद धारदार हथियार से उनका गला भी रेत दिया। जेना पर हमला तब किया गया, जब वो शाम के समय बरहमपुर के पास से गुजर रहे थे

मनोज जेना को पहले बरहमपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण राजधानी भुवनेश्वर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 6 लोगों ने उन्हें घेरकर उन पर हमला किया था, उनके साथी अनिल कुमार को भी चोट आई है और उन्हें एक गोली भी लगी है। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए हैं, और 23 मई को दोनों का ही रिजल्ट आना है।

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News