दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह से भागे बच्चों में एक वापिस लौटा

दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह से भागे बच्चों में एक वापिस लौटा

IANS News
Update: 2020-04-23 10:01 GMT
दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह से भागे बच्चों में एक वापिस लौटा

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली जिले में स्थित एक बाल सुधार गृह से फरार हुए 11 में से एक किशोर खुद ही वापिस लौट आया है। बाकी फरार 10 अन्य की तलाश की जा रही है।

गुरुवार को आईएएनएस को यह जानकारी जिला के डीसीपी संजय भाटिया ने दी। उन्होंने बताया, घटना बुधवार शाम सात बजे के आसपास घटी। किशोर क्यों भागे और कैसे निकलने में कामयाब हुए? इन तमाम बातों का पता बाकी किशोरों के मिलने पर ही हो पायेगा।

11 फरार होने वाले किशोरों में से एक गुरुवार को खुद ही लौट आया। उससे पूछताछ की जा रही है। यह किशोर फरारी और फिर खुद ही वापसी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है।

डीसीपी ने इस बात से इंकार किया कि, किशोरों की फरारी के दौरान किसी को चोट लगी। उनके मुताबिक, चूंकि मामला बच्चों के चले जाने का था। साथ ही किसी को कोई हानि भी नहीं हुई। लिहाजा अभी तक इसमें कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बाकी फरार किशोरों की तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।

Tags:    

Similar News