पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

IANS News
Update: 2020-08-09 03:00 GMT
पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम करना बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान ने रविवार को पुंछ जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रविवार सुबह करीब 6.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा, वे छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार से गोले दाग रहे हैं। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है।

पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इस साल अब तक 2,720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है, जिसमें कुल 23 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

Tags:    

Similar News