पाक ने पुंछ जिले में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने पुंछ जिले में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

IANS News
Update: 2020-11-13 12:01 GMT
पाक ने पुंछ जिले में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
हाईलाइट
  • पाक ने पुंछ जिले में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें 5 नागरिक घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज सुबह करीब 2.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के सावजियां सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।

पाकिस्तान इस वर्ष की शुरूआत से ही भारत और पाकिस्तान द्वारा 1999 में किए गए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

एवाईवी-एसकेपी

Tags:    

Similar News