पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

IANS News
Update: 2020-04-28 08:30 GMT
पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

डिजिटल डेस्क, जम्मू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

कर्नल देवेंद्र आनंद ने आईएएनएस को बताया, आज सुबह लगभग 11 बजे पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ जिले में शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार के साथ गोलाबारी की और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।पाकिस्तान ने सोमवार को भी मानकोटो सेक्टर में गोलाबारी कर पुंछ जिले में द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया था।

 

Tags:    

Similar News