बिहार में आंशिक बादल, तापमान में मामूली इजाफा

बिहार में आंशिक बादल, तापमान में मामूली इजाफा

IANS News
Update: 2019-11-09 06:31 GMT
बिहार में आंशिक बादल, तापमान में मामूली इजाफा

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री, गया का 19.0 डिग्री और पूर्णिया में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News