कर्नाटक में कुर्सी की रेस तेज, येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद इन्हें मिल सकती है कर्नाटक की कमान!

कर्नाटक में कुर्सी की रेस तेज, येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद इन्हें मिल सकती है कर्नाटक की कमान!

Juhi Verma
Update: 2021-07-22 10:26 GMT
कर्नाटक में कुर्सी की रेस तेज, येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद इन्हें मिल सकती है कर्नाटक की कमान!
हाईलाइट
  • कुर्सी छोड़ेंगे यदियुरप्पा
  • ये हैं कुर्सी के अगले दावेदार

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से बीजेपी में अगले सीएम के चेहरे की तलाश जारी हो गई है। वैसे तो बीजेपी पर्यवेक्षक ही ये तय करेंगे की अब कर्नाटक की कमान किसके हाथ होगी। पर अब ये अटकलें लगने लगी हैं कि कर्नाटक का अगला कप्तान कौन हो सकता है? इस पद पर दावेदारी के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं।

बी.एल.संतोष 

संघ के हार्डलाइनर प्रचारक छवि रखने वाले बी.एल.संतोष कुशल चुनावी रणनीतिकार हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं। यह कहा जाता है कि बी.एल.संतोष और येदियुरप्पा के बीच मनमुटाव है, इसी के चलते बी.एल.संतोष को दिल्ली लाया गया था। कर्नाटक के शिवगोमा जिले के रहने वाले बी.एल.संतोष पेशे से कैमिकल इंजीनियर हैं। येदियुरप्पा के बाद वो ही मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।

लक्ष्मण सावदी


लक्ष्मण सावदी कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम हैं। 2 बार मंत्री भी रह चुके हैं। सावदी चुनावी जोड़ तोड़ में भी माहिर माने जाते हैं। लिंगायत समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं।    

प्रह्लाद जोशी 


 प्रह्लाद जोशी कर्नाटक धारवाड़ से सांसद हैं। इनके पास केंद्र में कोल और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी है। यह ब्राह्मण चेहरा हैं।

डी.वी सदानंद गौड़ा 

उत्तर बेंगलुरू से सासंद हैं। कैंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। कर्नाटक में साल 2011-12 में मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह तीन बार विधायक और एक बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह वोकालिंगा समुदाय के बड़े चेहरे हैं।

अश्वत नारायण 

इस समय कर्नाटक सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं। चार बार के विधायक हैं और सदानंद गौड़ा के बाद वोकालिंगा समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। 

Tags:    

Similar News