गोवा: 2 बीमार मंत्री सरकार से बाहर, 2 नए लेंगे मंत्री पद की शपथ

गोवा: 2 बीमार मंत्री सरकार से बाहर, 2 नए लेंगे मंत्री पद की शपथ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-24 09:00 GMT
गोवा: 2 बीमार मंत्री सरकार से बाहर, 2 नए लेंगे मंत्री पद की शपथ
हाईलाइट
  • मुंबई के एक अस्पताल में पांडुरंग मडकईकर का इलाज चल रहा है
  • फ्रांसिस डिसूजा अमेरिका के एक अस्पताल में एडमिट हैं
  • मंत्री फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर भाजपा से ही हैं

डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा में राजनैतिक उठापटक जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। दो नेताओं को मंत्री बनाया भी गया है। कैबिनेट से बाहर होने वाले मंत्री फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर भाजपा से ही हैं, जो बीमारी के कारण कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं।

फ्रांसिस डिसूजा अमेरिका के एक अस्पताल में एडमिट हैं तो मुंबई के एक अस्पताल में पांडुरंग मडकईकर का इलाज चल रहा है। बीजेपी के ही दो नेताओं मिलिंद नाइक और निलेश काबराल को सोमवार शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नाइक लक्ष्मीकांत पारसेकर की सरकार में भी बिजली मंत्री रह चुके हैं। काबराल को पहली बार मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा। अमित शाह ने एक ऐलान और किया था कि मंत्रिमंडल और मंत्रियों के विभागों में जल्द ही बदलाव किया जाएगा।

Similar News