MP Politics: दिग्विजय सिंह ने कहा- भगवान से प्रार्थना, सिंधिया भाजपा में सुरक्षित रहें

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने कहा- भगवान से प्रार्थना, सिंधिया भाजपा में सुरक्षित रहें

IANS News
Update: 2020-03-12 06:30 GMT
MP Politics: दिग्विजय सिंह ने कहा- भगवान से प्रार्थना, सिंधिया भाजपा में सुरक्षित रहें
हाईलाइट
  • भगवान से प्रार्थना
  • सिंधिया भाजपा में सुरक्षित रहे : दिग्विजय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ही तरीके से बधाई दी है। उन्होंने भगवान से सिंधिया की सुरक्षा की प्रार्थना की है।दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार द्वारा सिंधिया परिवार के सदस्यों को महत्व दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, गांधी परिवार ने सदैव माधव राव जी व ज्योतिरादित्य जी का सम्मान किया है। उन्होनें अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी के उस बयान को भी टैग किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, वे इकलौते व्यक्ति हैं जो मेरे घर कभी भी आ सकते हैं।

गौरतलब है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली थी। साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि गांधी परिवार ने सिंधिया को मुलाकात का समय नहीं दिया था।

 

Tags:    

Similar News