सियाचिन में राष्ट्रपति : दुनिया के सबसे ऊंचे बेस कैंप में की जवानों से मुलाकात, VIDEO

सियाचिन में राष्ट्रपति : दुनिया के सबसे ऊंचे बेस कैंप में की जवानों से मुलाकात, VIDEO

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-10 04:18 GMT
सियाचिन में राष्ट्रपति : दुनिया के सबसे ऊंचे बेस कैंप में की जवानों से मुलाकात, VIDEO
हाईलाइट
  • पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने 2004 में सियाचिन का दौरा किया था।
  • सियाचिन दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने 'कुमार पोस्ट' का भी दौरा किया।
  • इस दौरान उनका अजमेर स्थित दरगाह और पुष्कर जाने का भी कार्यक्रम है।
  • पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के बाद वह ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं
  • जिन्होंने सियाचिन का दौरा किया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को सियाचिन बेस कैंप में पहुंचकर सीमा पर तैनात जवान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को सियाचिन बेस कैंप में पहुंचकर सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के बाद वह ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने सियाचिन का दौरा किया। पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने 2004 में सियाचिन का दौरा किया था। सियाचिन दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने "कुमार पोस्ट" का भी दौरा किया।

 

 

 

 

 

 

दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र

सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, लेकिन यहां जवानों को दुश्मन के साथ-साथ मौसम से भी जूझना पड़ता है। सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाकिस्तान सीमा पर हिमालय क्षेत्र में स्थित है। सियाचिन में खराब मौसम की वजह से भी जवानों की मौत होती है। सियाचिन की ऊंचाई 22,000 फीट है और न्यूनतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी कम। इसके बरअक्स दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29,000 फीट है।

 

यहां जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2004 में सियाचिन का दौरा किया था। राष्ट्रपति कोविंद सियाचिन के इस दुर्गम सैन्य क्षेत्र में जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं। इस तरह 14 साल बाद कोई राष्ट्रपति सियाचिन जा रहा है। इस इलाके पर पाकिस्तान लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है।  इसी वजह से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में 1984 से भारतीय सेना को तैनात करना पड़ा है। इस क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौता है, लेकिन गाहे-बगाहे उत्तेजित करने वाली गतिविधियां होती रहती हैं। संसद में 2015 में बताया गया था कि इस इलाके में मौसम की विभीषिका से जूझते हुए अब तक 869 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है। 

 

सियाचिन के बाद राजस्थान जाएंगे कोविंद

सियाचिन के दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर 13 और 14 को राजस्थान जाएंगे। इस दौरान उनका अजमेर स्थित दरगाह और पुष्कर जाने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 को जयपुर से विराट नगर बालआश्रम जाएंगे। जहां वो बच्चों से मिलेंगे।

इसके बाद कोविंद रात को राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करेंगे। राजभवन में ही उनके लिए रात्रिभोज का प्रबंध किया गया है। राजस्थान यात्रा के अगले दिन 14 मई को राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह जाएंगे। इसके बाद वह पुष्कर भी जा सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Similar News