नारियल पानी पीकर एनर्जी से भरपूर रहते है पीएम मोदी

नारियल पानी पीकर एनर्जी से भरपूर रहते है पीएम मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-09 09:14 GMT
नारियल पानी पीकर एनर्जी से भरपूर रहते है पीएम मोदी
हाईलाइट
  • इस नवरात्रि कर रहे सिर्फ नारियल पानी का सेवन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि में नहीं करते नमक का सेवन।
  • हर नवरात्रि सिर्फ एक फल का ही सेवन करते है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पार्टियों ने जीत के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक  इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो अपना आहार अपने साथ ही लेकर जाते हैं। वह विमान की चीजों को कम ही खाते हैं। 

पीएम मोदी नवरात्रि में नमक का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं। नौ दिनों तक बिना नमक के रहते हैं। हर नवरात्रि पर एक फल तय कर उसका ही सेवन करते हैं। इस बार नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। पिछली बार जब वे अमेरिका गए थे तब नवरात्रि थीं, उस साल उन्होंने नौ दिन नींबू पानी ही पिया था।  

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वह काफी कम सोते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के दिन बिल्कुल भी नहीं सोये थे। सुबह साढ़े चार बजे उठ गए थे। दिन भर काम किया, रात 11 बजे से ढ़ाई बजे तक सर्जिकल स्ट्राइक पर मीटिंग की करीब 4 बजे फाइनल रिपोर्ट आई, तब जाकर पांच बजे सोए। 

पीएम मोदी सिर्फ दो घंटे सोए और सात बजे फिर उन्होंने बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुरु दौरे पर गए। लगातार 43 घंटे बिना रुके काम किया था। उन्होंने भाजपा के 75 प्लस फॉर्मूले के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब नानाजी देशमुख जनसंघ में काम किया करते थे, तब ही यह फैसला लिया गया था। तब साठ साल की उम्र तक ही सक्रिय राजनीति में रहने की सीमा तय की गई। तब देशमुख ने साठ साल की आयु में राजनीति छोड़ दी थी। अब समय के साथ 75 उम्र पार्टी विचार कर रही है। नेता जैसे-जैसे 75 होते जा रहे हैं, वह खुद अपना पद छोड़ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News