'फोर्ब्स' की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा

'फोर्ब्स' की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-02 13:06 GMT
'फोर्ब्स' की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फोर्ब्स ने प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। प्रियंका चोपड़ा अब भारत में ही नहीं, विदेशों में भी काफी पॉप्युलर हो चुकी हैं। उनकी पहचान अब इंटरनैशनल सिलेब्रिटी के रूप में है। मनोरंजन और मीडिया की 100 महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को 15वां स्थान मिला है। वहीं सभी क्षेत्रों को मिलाकर प्रियंका चोपड़ा को 97वें स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में पॉप क्वीन बियॉन्स चौथे स्थान पर हैं। सिंगर टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की राइटर जेके रोलिंग 13वें स्थान पर हैं। प्रियंका की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा को अच्छी खासी पहचान मिली है। फिलहाल वो इसका तीसरा सीजन शूट कर रही हैं। क्वांटिको के लिए उन्हें खूब सराहा गया तो साथ ही उन्होंने इस साल हॉलीवुड फिल्म में भी डेब्यू किया है।

मैगजीन ने लिखा है, "प्रियंका बॉलिवुड से हॉलिवुड तक पहुंचने वाली एक बेहद सफल ऐक्ट्रेस हैं। वह किसी अमेरिकन टेलिविजन शो में काम करने वाली पहली भारतीय ऐक्ट्रेस हैं।

आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित पांच भारतीय महिलाएं फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं।

सूची में जो अन्य भारतीय मूल की महिलाएं शामिल हैं उनमें पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी 11वें स्थान पर और भारतीय अमेरिकी निक्की हैली 43वें स्थान पर हैं।

इसी साल के अप्रैल के महीने में प्रियंका को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में विश्व की दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया था।

Similar News