#SareeTwitter में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा, शेयर की शादी की 22 साल पुरानी फोटो

#SareeTwitter में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा, शेयर की शादी की 22 साल पुरानी फोटो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-17 05:11 GMT
#SareeTwitter में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा, शेयर की शादी की 22 साल पुरानी फोटो
हाईलाइट
  • इसी ट्रेंड में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ गई हैं
  • ट्विटर पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चला है #SareeTwitter
  • प्रियंका ने 22 साल पुरानी शादी के दिन की पूजा के दौरान की फोटो शेयर की है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विटर पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है #SareeTwitter, जिसमें महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर साझा कर रही हैं। अब इस ट्रेंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने अपने शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने #SareeTwitter के साथ अपने ट्विटर हैंडल एक फोटो शेयर की है। इसमें वह साड़ी पहनी बैठी हुई हैं। उन्होंने फोटो के साथ खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा है, 22 साल पहले मेरी शादी के दिन की पूजा के दौरान की फोटो। बता दें कि, प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।

प्रियंका इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे, बाद में प्रियंका ने ट्वीट कर लोगों की गलतफहमी दूर की।

इसी के साथ ही प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, आप अभी भी मुझे डिनर पर ले जा सकते हैं।

दरअसल सोमवार सुबह से #SareeTwitter ट्रेंड की शुरुआत हुई और बुधवार तक ट्विटर पर साड़ी पहनी महिलाओं की बाढ़ सी आ गई। कई राजनीतिक और बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया और अपनी फोटो शेयर की।

कांग्रेस से शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। उनके अलावा कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। बीजेपी की नुपुर शर्मा ने भी साड़ी पहनकर दो तस्वीरें पोस्ट की थी।

साड़ी ट्विटर के जवाब में मुंबई पुलिस की ओर से #KhakiSwag ट्रेंड चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस अफसर वर्दी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अपने अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।


 

Tags:    

Similar News