लखनऊ नें प्रियंका की पदयात्रा, नहीं मिली बोलने की अनुमति

लखनऊ नें प्रियंका की पदयात्रा, नहीं मिली बोलने की अनुमति

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-02 08:44 GMT
लखनऊ नें प्रियंका की पदयात्रा, नहीं मिली बोलने की अनुमति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को देशभर में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शौषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में सड़क पर उतरीं। प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस ने दोनों पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस ने पदयात्रा को आक्रोश रैली का नाम दिया। 

 

नहीं मिली बोलने की अनुमति

प्रियंका ने लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि, महिलाओं का साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मैं उन्नाव पीड़िता के घर मिलने गई थी। पीड़िता के परिजनों को घर में बंद कर रखा गया है। प्रशासन ने हमें बोलने की अनुमति नहीं दी, लेकिन संघर्ष करते रहेंगे। 

गिरिराज सिंह कसा तंज

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की पदयात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया कि, गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी। 

 

सपा ने गाए भजन

वहीं सपा ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भजन गाए। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, देश की खुशहाली तब हो सकती है, जब हम बापू के सिद्धांतों पर चलेंगे। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा, पार्टी की विचारधारा के लोग कभी बापू के आदर्शों पर नहीं चले। भाजपा गांधीजी के आदर्शों के पास दूर-दूर तक नही है। 

 

 

Tags:    

Similar News