भोपाल: वंदे मातरम पर रोक के खिलाफ BJP का मंत्रालय के सामने प्रदर्शन

भोपाल: वंदे मातरम पर रोक के खिलाफ BJP का मंत्रालय के सामने प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-02 06:16 GMT
हाईलाइट
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किया विरोध
  • बुधवार सुबह 10.30 बजे मंत्रालय के बाहर किया प्रदर्शन
  • सीएम कमलनाथ ने लगाई थी मंत्रालय में होने वाले वंदे मातरम पर रोक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वंदेमातरम को लेकर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मप्र की सत्ता पर काबिज हुई कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह 10.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के सामने इकट्ठा होकर कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सीएम कमलनाथ से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि मप्र की कांग्रेस सरकार ने मंत्रालय में हर महीने की पहली तारीख पर गाए जाने वाले वंदे मातरम पर मंगलवार को रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला लिया था कि अब मंत्रालय में वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा। मंत्रालय के कर्मचारी एक तारीख को पार्क में इकट्ठा होते थे और मिलकर "वंदे मातरम" गान करते थे। पूर्व की बीजेपी सरकार ने इस परंपरा की शुरुआत की थी।

इससे पहले भी बीजेपी वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस को घेरती रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यह किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं हो सकता है, लेकिन कांग्रेस ने गीत पर प्रतिबंध लगाकर इसको धर्म से जोड़ दिया। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का हिस्सा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 सालों बाद सत्ता में लौटी है और कमलनाथ CM बने हैं। कांग्रेस ने सूबे में सरकारी कैंपस में लगने वाले RSS की शाखा को बंद करने की भी बात कही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकारी अधिकारी भी RSS के कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे।

 

 

 

Similar News