पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, राहुल को जीत का तोहफा

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, राहुल को जीत का तोहफा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-17 17:58 GMT
पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, राहुल को जीत का तोहफा

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही उनके लिए सबसे पहले खुशखबरी पंजाब प्रांत से आई है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में जीत का परचम लहरा दिया है। यहां पर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। इस शानदार जीत के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बधाई दी है।

पंजाब में रविवार (17 दिसंबर) को ही अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों के लिए मतदान किए गए थे। 17 दिसंबर को ही शुरू हुई मतगणना में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "चुनाव परिणाम बहुत अच्छे रहे और हमें इसकी बेहद खुशी है। आपको इससे बेहतर परिणाम नहीं मिल सकता। तीन निकायों में हमने सबका सफाया कर दिया है और कांग्रेस को जीत मिली है।"

नतीजे इस प्रकार हैं...

- अमृतसर नगर निगम में 85 वार्ड में कांग्रेस को 69 वार्ड मिला है। जबकि बीजेपी को 6, SAD को 6 और निर्दलीय ने 4 वार्डों पर जीत हासिल की है।
- मुख्यमंत्री के गढ़ पटियाला में 60 सीटों में से 56 के नतीजे आ चुके हैं और सभी में कांग्रेस को जीत मिली है।
- जालंधर नगर निगम में कांग्रेस ने 66 वार्ड जीते हैं, जबकि बीजेपी को 8 और शिरोमणि अकाली दल को 4 वार्ड मिले हैं। निर्दलीय ने यहां 2 वार्ड पर जीत हासिल की है।

इस बड़ी जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह जीत हमारी नीतियों और योजनाओं को जनता का समर्थन दर्शाती है। उधर, इस हार पर शिरामणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व डेप्युटी सीएम सुखबीर बादल ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान संगठित तरीके से बूथ कैप्चर किया गया है।

इधर शिरोमणि अकाली दल ने निगम चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी ने EVM कैप्चरिंग की है। SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि ये इन चुनावों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने भी कई बूथों पर कैप्चरिंग के आरोप लगाये हैं।

Similar News