Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब दूसरा राज्य, अब 1 मई तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब दूसरा राज्य, अब 1 मई तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-10 13:44 GMT
Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब दूसरा राज्य, अब 1 मई तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए ओडिशा के बाद पंजाब ने भी अब 21 दिनों के लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब में लॉकडाउन की अवधि 01 मई तक बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया। बता दें कि पंजाब में अब तक 141 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जबकि इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 मरीज पूरी तरह से ठीक कहो चुके हैं।

लॉकडाउन ही कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने का तरीका
कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, "वायरस के प्रसार के बारे में विशेषज्ञों की भविष्यवाणी भयानक और भयावह है।" उन्होंने कहा कि सरकार खुद को ऐसी स्थिति के लिए तैयार कर रही है। सरकार का मानना है कि यही एक तरीका है जिससे वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सकता है। 1 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दौरान सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति ऑनलाइन डिलिवरी के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।

पंजाब में मास्क पहनना अनिवार्य
इससे पहले गुरुवार को पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य में मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा था, "पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी इमरजेंसी में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।"

देश में कोरोनावायरस के 6761 मामले
बता दें कि देश-दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 6761 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 206 लोगों की मौत हुई है. 516 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देखें तो 896 नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे तेजी से बढ़ा हुआ आंकड़ा है।

Tags:    

Similar News