लोकसभा चुनाव के लिए ये है राहुल गांधी की नई टीम, दिग्विजय-कमलनाथ आउट

लोकसभा चुनाव के लिए ये है राहुल गांधी की नई टीम, दिग्विजय-कमलनाथ आउट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-17 16:38 GMT
लोकसभा चुनाव के लिए ये है राहुल गांधी की नई टीम, दिग्विजय-कमलनाथ आउट
हाईलाइट
  • CWC में 23 सदस्य
  • 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी इस लिस्ट में युवा और अनुभवी नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।
  • कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपनी 51 सदस्यीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) घोषित कर दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपनी 51 सदस्यीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) घोषित कर दी है। इस लिस्ट में युवा और अनुभवी नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही है कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ, सीपी जोशी, सुशील कुमार शिंदे और मोहन प्रकाश को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीडब्ल्यूसी में 23 सदस्य, 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। कार्यसमिति में चुने गए 10 विशेष आमंत्रित सदस्यों में केएच मुनियप्पा, अरुण यादव, दीपेंद्र हुड्डा, जितिन प्रसाद, कुलदीप विश्नोई और इंटक, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शामिल हैं।

CWC के 23 सदस्यों के नाम
कार्य समिति के सदस्य के रूप में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, ओमान चांडी, तरुण गोगोई, सिद्धारमैया, आनंद शर्मा, हरीश रावत, कुमारी सैलजा, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, दीपक बाबरिया, तमरध्वज साहू, रघुवीर मीणा, गाइखंगम और अशोक गहलोत को रखा गया है।

 

 

CWC के 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य
18 स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शीला दीक्षित, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, बाला साहब थोराट, तारिक हमीद कर्रा, पीसी चाको, जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, आशा कुमारी, रजनी पाटिल, राम चंद्र खुंटिया, अनुग्रह नारायण सिंह, राजीव एस सातव, शशिकांत गोहिल, गौरव गोगोई और एक चेला कुमार शामिल हैं।

Similar News